INTERESTING FACT: ...तो इसलिए होती है खुजली?
Dainikbhaskar.com
| Jan 24, 2013, 08:46AM IST

इचिंग यानी खुजली होना एक ऐसा सेनसेशन है, जिसमें व्यक्ति को प्रभावित हिस्से को खुजाने की तीव्र इच्छा होती है।
इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे त्वचा में इरीटेशन होना, उसका शुष्क होना या त्वचा संबंधी विकार।
इसकी तीव्रता कई प्रकार की हो सकती है, जैसे कभी त्वचा में जलन, चुभन या त्वचा पर कुछ रेंगने का अहसास होना आदि।
ऐसे में ही पीडि़त का मस्तिष्क उसे तुरंत अंगुलियों से खुजाने या सहलाने का संकेत देता है।






