INTERESTING FACT: हाथ स्विंग क्यों होते हैं?
dainikbhaskar.com
| Dec 27, 2012, 14:56PM IST

चलते या दौड़ते समय हाथों का स्विंग होना एक नैचुरल प्रक्रिया है, जो गतिशीलता के समय पैरों को सहूलियत प्रदान करते हैं।
चलते समय जिस फोर्स से जमीन से पैरों का संपर्क होता है, उसके लिए आर्म्स ही मददगार होते हैं। यह फोर्स 63 फीसदी तक आर्म्स की वजह से ही बढ़ता है।
साथ ही इससे शरीर का संतुलन भी बना रहता है। अगर आर्म्स मूव नहीं होंगे तो चलने में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।






