Home >> Entertainment >> Khabre Zara Hat ke >> INTERESTING FACT: Why Is The Problem Of Baldness In Men?
INTERESTING FACT: क्यों होती है पुरुषों में गंजेपन की समस्या?
dainikbhaskar.com
| Jan 04, 2013, 08:35AM IST

आजकल कम उम्र में ही गंजापन एक आम समस्या बन गई है,चाहे महिला हो या पुरुष, ये समस्या दोनों को हो सकती हैं। गंजापन को एलोपेसिया भी कहते हैं।
जब असामान्य रूप से बहुत तेजी से बाल झड़ने लगते हैं तो नये बाल उतनी तेजी से नहीं उग पाते या फिर वे पहले के बाल से अधिक पतले या कमजोर उगते हैं। ऐसे में आगे जाकर गंजे होने की संभावना अधिक हो जाती है।
वैसे आपको बता दें कि गंजेपन की समस्या पुरुषों में ज्यादा देखने को मिलती है और यह वंशानुगत होता है, लेकिन मेडिकल कंडीशंस और न्यूट्रिशंस की कमी से भी ऐसा होता है।
जब डिहाइड्रोटेस्टोस्टेरॉन का स्तर बढ़ता है तो हेयर फोलिकल्स (बालों की जड़) नष्ट होने लगती हैं। वहीं जब सीबम (बालों को ऑइली बनाने वाला केमिकल) का स्तर बढ़ता है तो सिर की त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं और फोलिकल्स को क्षति पहुंचने लगती है।









