19 दिसंबर 2012 की रात साल 2012 की मिस यूनिवर्स चुन ली जाएगी। इस प्रतियोगिता में भारत की शिल्पा सिंह अपना भाग्य आजमा रहीं हैं। लास वेगास में मिस यूनिवर्स प्रतिस्पर्धा के आखिरी राउंड में पहुंच चुकी हैं शिल्पा।
मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता अमेरिका के नेवादा राज्य के लास वेगास के प्लेनेट हॉलीवुड रिसार्ट एंड कैसिनों में हो रही है। मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली सुंदरी को अंगोला की लैला लोपेस अपने हाथों से ताज पहनाएंगी।