मांट्रियल, कनाडा के एक पब्लिक पार्क में लोगों को झकझोर देने वाली घटना देखने को मिली।
आसमान में उड़ते एक गोल्डेन चील ने पार्क में खेल रहे एक बच्चे को अपने पंजों में कैद कर लिया और उसे जमीन से कुछ फीट की ऊंचाई तक उड़ा।
पास में ही खड़े पैरेंट्स के हल्ला मचाने और बच्चे का वजन नहीं सह पाने के कारण चील ने उसे घास पर ही पटक दिया। हालांकि, इस घटना में बच्चे को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
कनाडा में हुई यह घटना किसी के भी रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी थे। चील के पंजे में फंसे इस बच्चे का वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।
आगे की स्लाइडों में देखिए किस तरह से चील ने बच्चे को लिया अपनी चंगुल में...