कला और विज्ञान का साथ:
एपल और अन्य कंप्यूटर कंपनियों में हमेशा बड़ा अंतर रहा है। एपल ने कला और विज्ञान को मिलाकर पेश किया। जॉब्स ने मैक कंप्यूटर बनाने वाली टीम में एंथ्रोपोलॉजी, आर्ट, हिस्ट्री और पोइट्री जैसे विषयों की पृष्ठभूमि वाले लोगों को शामिल किया। एपल को अद्वितीय बनाने में इसने बड़ी भूमिका निभाई। आईपैड हो या टैबलेट, यह उत्पाद के दिखने और उसे महसूस करने का अंतर है। मगर, कंप्यूटर साइंटिस्ट या इंजीनियर इसे नहीं समझ पाता।