दूसरों और खुद से अधिक अपेक्षा रखना : जॉब्स खुद से और उनके लिए काम करने वालों से उनका सर्वश्रेष्ठ चाहते थे। अपने आस-पास कुशल लोगों को रखते थे। क्यों? इससे उनको चुनौती मिलती थी। कहावत है कि यदि आप ‘बी’ प्लेयर हैं तो आप ‘सी’ प्लेयर को नौकरी में रखेंगे। क्योंकि आप नहीं चाहेंगे आपका अधीनस्थ आपसे स्मार्ट हो। यदि आप ‘ए’ प्लेयर हैं तो आप ‘ए प्लस’ कर्मचारियों की नियुक्त करेंगे क्योंकि आपको सर्वश्रेष्ठ परिणाम चाहिए होंगे।