कपड़े चुनने में मदद करेगा मैजिक क्लोजेट
dainikbhaskar.com
| Dec 31, 2012, 11:36AM IST

वैज्ञानिकों ने आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस से युक्त स्मार्ट क्लोजेट विकसित किया है। यह हाईटेक अलमारी न सिर्फ अवसर के अनुरूप कपड़े चुनने में आपकी मदद करेगी, बल्कि यह भी बताएगी आप किस रंग के कपड़े में सबसे अच्छे लगेंगे। अलमारी में लगे कैमरे के सामने खड़े होकर पोज देने पर सॉफ्टवेयर अलमारी में ही लगे स्क्रीन पर उचित और उपयुक्त विकल्प सुझा देगा।
यह जादुई अलमारी दरअसल एक कम्प्यूटर प्रोग्राम है, जिसे सिंगापुर नेशनल यूनिवर्सिटी और चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंस ने विकसित किया है। मैजिक क्लोजेट जल्दी ही बाजार में भी आने वाला है।






