Home >> Man Bites Cobra To Death
इस इंसान को डंसना बन गया कोबरा की मौत का कारण!
Agency
| Apr 30, 2012, 11:25AM IST

कुछ ऐसा ही वाकया हुआ है उड़ीसा के जजपुर जिले के रसूलपुर ब्लॉक में आने वाले गांव रहमा में। यहां एक सांप की मौत इंसान के काटने से हो गई। रहमा गांव के रहने वाले मजदूर इमान वेल्ली (25) जब गन्ने के खेत में काम कर रहे थे तभी उन्हें एक कोबरा सांप ने डंस लिया। इसके बाद इमान ने सांप को पकड़ लिया और 12 बार उस सांप को काटा।
उन्होंने सांप को सिर की तरफ से पकड़ा और उसे अपने मुंह से ही काटना शुरू कर दिया। जब उसके साथ खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने उसे ऐसा करने से मना किया तो उसने जवाब दिया कि झारखंड के एक गांव में उसने ऐसे ही एक सांप को मार डाला था।
उसके खेत के मालिक ने बताया कि इमान सांप के काटने से इतना गुस्सा हो गया था कि उसने सांप को बिल्कुल चीर-फाड़ डाला और उसका मांस चबाने लगा। इमान की इस हरकत के बाद हम सभी सकते में आ गए थे।
इस घटना के बाद जब उसे पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाया गया तो डॉक्टरों ने कहा कि उसपर जहर का कोई असर नहीं हुआ है।






