PHOTOS: भगवान ने इंसान तो बनाया, लेकिन चेहरा नहीं दिया!
Agency
| Oct 09, 2012, 10:32AM IST

इस बीमारी के कारण उनका चेहरा इतना भयानक हो चुका है कि को भी उन्हें देखना पसंद नहीं करता है। लतीफ 'ह्युमन पैपिलोमा वायरस' से पीड़ित हैं और उनके इस हाल के लिए यह बीमारी ही जिम्मेदार है।
32 साल की उम्र पार कर चुके लतीफ को यह बीमारी जन्म के साथ ही मिली है। जन्म के समय से ही उनके चेहरे पर एक छोटी सी गांठ थी, जो उम्र बढ़ने के साथ बढ़ती ही चली गई।
डॉक्टरों के अनुसार यह बीमारी बहुत ही विरला पाया जाता है और आनुवांशिक विकृति के कारण लतीफ की यह हालत हुई है। लतीफ को अपनी इस बीमारी के कारण कोई रोजगार भी नहीं मिल पाता है। इसलिए वह अपना घर चलाने के लिए श्रीनगर तक भीख मांगने के लिए चले जाते हैं और लोग उनकी इस हालत पर दया करते हुए कुछ पैसे दे देते हैं।
वह अपने इस हालात पर खुश तो नहीं हैं, लेकिन अपनी बीवी के साथ देने के कारण जिंदगी गुजार रहे हैं। लतीफ बहुत जल्द एक बच्चे के पिता बनने वाले हैं, लेकिन वे इस बात से डर रहे हैं कि कहीं उनके बच्चे को भी उनकी तरह ही किसी समस्या से दो-चार न होना पड़े।
दिल पर रख लें हाथ, फिर स्लाइड पर क्लिक करके देखें आगे वह खतरनाक चेहरा, जिसे कोई नहीं देखना चाहता...






