करोड़ों साल पहले समुद्र में राज करता था 22 फुट लंबा मगरमच्छ

वाशिंगटन. एक नए अध्ययन में 15 करोड़ साल पहले समुद्र में राज करने वाले 22 फुट लंबे मगरमच्छ का पता चला है। इस विशालकाय मगरमच्छ को ‘टी-रेक्स ऑफ द सी’ नाम दिया गया है।
इस खोज के साथ ही प्रागैतिहासिक काल के एक और मगरमच्छ का पता चला है। बड़े आकार के ये मगरमच्छ ‘प्लीसिओसुकस’ और 17 फुट लंबे ‘डाकोसोरस’ मांसभक्षी और हिंसक थे।
शोधकर्ताओं के अनुसार, ये आज के खूंखार व्हेल और डायनासोर की तरह ही ये मांसप्रिय थे। एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के डॉ. मार्क युंग की अगुआई में वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम डोरसेट और कैंब्रिजशायर के साथ ही जर्मनी में मिले इन मगरमच्छ के कंकालों की पड़ताल कर रही है।
अध्ययनकर्ताओं का मानना है कि वर्तमान के शांतचित्त मगरमच्छों की तुलना में ये अपने शिकार पर आक्रामक तरीके से झपटते थे। ‘डाकोसोरस’ और ‘प्लीसिओसुकस’ की खोपड़ी का हिस्सा ‘टायरानोडोरस रेक्स’ की तरह ही था। इसके साथ ही कुछ अन्य समानताएं भी मिली हैं।






