STRANGE: बंदर को उपन्यास पढ़े बिना नहीं आती नींद!
Agency
| Dec 01, 2012, 10:12AM IST

वारसा. आदमी तो आदमी बंदर भी अपनी अजीबो-गरीब हरकतों से बाज नहीं आते।
40 वर्षीय एलबर्ट नाम के बंदर को तब तक नींद नहीं आती जब तक वह जेन ऑस्टेन की लिखी किताब 'प्राइड एंड प्रिज्युडिस' पढ़ नहीं लेते, या यूं कहें कि पढऩे का दिखावा नहीं कर लेते।
पोलैंड के डांस्क चिडिय़ाघर में रहने वाले इस बंदर को पढऩे का दिखावा करने के लिए कुछ न कुछ चाहिए अन्यथा यह रात भर धमाल मचाता है।
एलबर्ट के रखवाले माइकल क्राउस ने बताया कि जब तक उसके हाथ से किताब नहीं छीनी जाएगी तब तक वह अध्ययनरत रहेगा। एक बार ब्रेक में माइकल पुस्तक पढ़ रहा था और उसने देखा कि एलबर्ट उसके कंधे के पीछे रह कर किताब देख रहा है।
क्राउस ने कहा कि यह आदत छुड़ाने के लिए उसको खेल में उलझाया, फल दिए लेकिन नतीजा जस का तस। अब जैसे ही इस बंदर को अपना मनपसंद उपन्यास मिल जाता है तो वह चुपचाप अपने बिस्तर की तरफ चला जाता है।






