विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Khabre Zara Hat ke >> More Than 2,000 Of Zombie Britain Groaning Gather

PHOTOS: सड़क पर जब दिखा ऐसा नजारा, उड़ गए लोगों के होश!

Agency | Oct 13, 2012, 00:39AM IST
 
 


ब्रिटेन में उस समय लोगों के चेहरे पर हवाईयां उड़ने लगीं, जब उन्होंने सड़क पर एक साथ 2 हजार से भी ज्यादा जोंबी को चलते हुए देखा।

 

ये सभी पश्चिमी ससेक्स के क्राउले फार्म में इकट्ठे हुए थे। यहां आए इन जोंबी को देखकर कमजोर दिल वालों का तो हार्ट फेल हो जाता।

 

मुर्दों के वेश में सजे लोगों की यह रैली अमेरिका में बने सबसे ज्यादा जोंबी के इकट्ठे होने के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए निकाली गई थी। लेकिन, दुर्भाग्यपूर्ण रूप से आयोजक इसमें सफल नहीं हो पाए। हां, अलबत्ता उन्होंने ब्रिटेन के लिए एक नया रिकॉर्ड जरूर बना दिया।

 

नकली खून से सने, कटे-फटे कपड़े पहनकर और डरावनी मेकअप करके इन प्रेतवेशधारियों ने शहर की सड़कों पर परेड किया। मुर्दों की वेश में सजे ये लोग भूतों जैसी आवाजें भी निकाल रहे थे।

 

गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अनुसार अब तक का सबसे बड़ा जॉम्बी वॉक अमेरिका के एसबरी पार्क में साल 2010 में आयोजित किया गया था जिसमें 4,093 लोगों ने भाग लिया था।

 

टीवी, फिल्मों से बढ़ा रूझान: पिछले कुछ सालों में जॉम्बी वॉक के आयोजनों में तेजी आई है। जीवित व्यक्तियों के मुर्दों-सा दिखने की चाहत टीवी, फिल्मों और वीडियो गेम्स की देन मानी जा रही है, जिसमें जॉम्बियों का चित्रण किया जाना आम बात है। इन रैलियों में भाग लेने वाले लोगों का कहना है कि वो ऐसा सिर्फ मजे के लिए करते हैं।

 

आगे तस्वीरों में देखिए ब्रिटेन की सड़कों पर किस तरह दिखे जोंबी...

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment