मैक्सिको के सिउदाद जियारेज शहर में जो हथियार कभी मौत का कारण बनते थे, मूर्तिकार प्रेडो रियेस की बदौलत आज उनसे संगीत की स्वर लहरियां निकलती हैं।
सिउदाद जियारेज . प्रेडो रियेस वैसे तो मूर्तिकार हैं, लेकिन उनकी कला का अंदाज बाकी मूर्तिकारों से अलग है। वे खूबसूरत म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बनाते हैं, लेकिन इसके लिए रॉ मटेरियल के रूप में हथियारों का इस्तेमाल करते हैं। आपराधिक कृत्यों में इस्तेमाल किए गए ये ऐसे हथियार होते हैं, जिन्हें पुलिस द्वारा जब्त किया गया है।
तस्वीरों के जरिए डालिए इस खास खबर पर एक नजर।