सैन फ्रांसिस्को सिटी हॉल में नग्न प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल काटा। उन्होंने यह बवाल पब्लिक न्यूडिटी के खिलाफ विवादास्पद बैन के बाद किया, जिसे सिटी काउंसिलर्स ने पास किया है।
बुधवार के दिन कैलिफोर्निया स्थित सैन फ्रांसिस्को सिटी हॉल में चल रही मीटिंग के दौरान ये नंग-धड़ंग प्रदर्शनकारी पहुंच गए और हंगामा करने लगे।
वहीं कई प्रदर्शनकारियों ने हॉल के अंदर पहुंच कर अपने कपड़े खोल डाले और नंगे ही हॉल में इस बैन के खिलाफ नारे लगाने पड़े।
सैन फ्रांसिस्को बोर्ड ऑफ सुपरवाइजर्स ने सिटी स्ट्रीट्स, प्लाजा, पैदल फुटपाथ और अन्य सार्वजनिक जगहों पर न्यूडिटी बैन करने के लिए शहर के पुलिस कोड में परिवर्तन करने वाले कानून के लिए वोट किया था। केवल परमिटेड परेड्स, फेयर्स व फेस्टिवल्स में ही न्यूडिटी की अनुमति दी जाएगी।
आगे की स्लाइडों में देखिए किस तरह से सिटी हॉल में पहुंच गए न्यूड लोग...