विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Khabre Zara Hat ke >> Night Shift Can Be Cancerous Ones!

नाइट शिफ्ट करने वाले हो जाएं सावधान, हो सकता है कैंसर!

Agency | Oct 17, 2012, 09:59AM IST
 
 

 

 

 

वॉशिंगटन. वैज्ञानिकों ने एक शोध में पाया है कि नाइट शिफ्ट करने वाले पुरुषों को कैंसर होने का खतरा दूसरों से अधिक रहता है।

नाइट शिफ्ट में काम करने वाले और प्रोस्टेट, कोलोन, फेफड़े, मूत्राशय, गुदा, पेनक्रियाज कैंसर और लिमफोमा के बीच संभावित संबंध के तथ्य उपलब्ध कराने वाली यह अपने किस्म की पहली रिपोर्ट है।

अध्ययन रिपोर्ट की प्रमुख शोधकर्ता प्रोफेसर मैरी एलिस पेरेंट ने बताया कि रात के समय प्रकाश के संपर्क में आने से निद्रा हार्मोन मैलेटोनिन का उत्पादन कम हो जाता है, जिससे मनोचिकित्सकीय बदलाव आते हैं जो ट्यूमर के जन्म को प्रोत्साहित कर सकते हैं।

पेरेंट ने एक बयान में कहा कि रात में प्रकाश की गैर मौजूदगी में आधी रात के समय इस हार्मोन का आदतन स्राव होता है और यह हार्मोनों की कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment