...तो अब बिना सांस लिए भी जिंदा रह सकेगा मनुष्य!
Agency
| Jul 03, 2012, 10:07AM IST

एक रिपोर्ट के मुताबिक यह खोज जटिल ऑपरेशन के दौरान मरीजों की श्वसन प्रक्रिया चालू रखने की जरूरत को खत्म कर देगी, जिससे चिकित्सा विज्ञान में बड़ा परिवर्तन आ जाएगा।
इस प्रक्रिया के अंतर्गत खून में ऑक्सीजन के अणुओं को वसा के अणुओं के साथ जोड़कर पहुंचाया जाता है। इस प्रक्रिया से मरीज 30 मिनट तक बिना सांस लिए जिंदा रह सकता है।
साइंस डेली के मुताबिक बोस्टन चिल्ड्रन अस्पताल के जॉन केर ने एक मरीज के त्रासदीपूर्ण मौत के दौरान मिले अनुभव से प्रेरित होकर यह शोध किया है। उन्होंने पाया कि वसा के अणुओं में ऑक्सीजन धारण करने की क्षमता होती है।






