अब एक यंत्र से होगी डेंगू मच्छर की पहचान
एजेंसी
| May 25, 2012, 14:58PM IST

क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के डेविड मुलर और मेलबोर्न व दक्षिण अमेरिका के शोधकर्ताओं ने डेंगू वायरस की पहचान के लिए एक साधारण उपकरण बनाया है। इसे किसी क्षेत्र में लगाकर वहां बड़ी संख्या में मच्छरों में डेंगू वायरस का पता लगाया जा सकता है।
जर्नल ऑफ बायोलॉजिकल मैथड्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक मुलर ने कहा कि अन्य तरीकों से जहां मच्छरों की निगरानी की जाती है, वहीं नया उपकरण बताएगा कि मच्छरों में डेंगू वायरस है अथवा नहीं। यह उपकरण तेजी से काम करता है और इसके इस्तेमाल के लिए किसी विशेषज्ञ कर्मचारी की आवश्यकता नहीं है। इसका मतलब है कि इसका इस्तेमाल दुनिया के उन विकासशील क्षेत्रों में किया जा सकता है, जहां डेंगू एक प्रमुख स्वास्थ्य समस्या व आर्थिक बोझ है।





