सांप, छिपकली, मछली, बंदर और कुत्तों के मांस खाने की टेबल पर आने के बाद अब चीन में एक और जानवर निशाने पर आ गया है। यह है बारहसिंगा, जिसका इन दिनों यहां पर बड़े पैमाने पर शिकार किया जा रहा है। इसका कारण भी बेहद अनोखा है। लोगों में यह भ्रांति है कि इस जानवर को अपनी जान बचानी मुश्किल हो रही है।
यहां पर लोग बारहसिंगे के सींग से निकले खून को पीने के लिए कतार में लगे रहते हैं। इन लोगों का मानना है कि बारहसिंगे के सींग का खून पीने से सेक्स पावर बढ़ता है और हेल्थ भी अच्छा होता है। यह चीन में लेटेस्ट ट्रेन्ड में शामिल हो चुका है।
हाल ही में चीन के नानजिंग प्रांत में एक किसान द्वारा बारहसिंगा का खून पीने की तस्वीरें सार्वजनिक हुईं। इन तस्वीरों में बड़ी ही निर्ममता के साथ एक बारहसिंगा को पकड़कर पहले तो उसका सींग एक आरी की मदद से काटा जाता है और फिर उससे निकलने वाला खून एक कप में इकट्ठा कर लोगों को पीने के लिए दिया जाता है।
यहां पर पुरुष, औरत, युवा और बूढ़े सभी बारहसिंगे का ताजा खून पीने के लिए लाइन लगाए खड़े मिलते हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए उनके सामने ही बारहसिंगा के सींग, गले के नस व कान पर चीरा लगाकर खून निकाला जाता है जबकि बेचारा बारहसिंगा छटपटाता रहता है और आखिर में दम तोड़ देता है।
आगे की तस्वीरों में देखिए चीन का एक घिनौना व क्रूर चेहरा...