तस्वीरों की जुबानी, दुनिया के सबसे छोटे गिरगिट की कहानी!

माचिस की तीली के नोंक पर बैठा यह गिरगिट का बच्चा नहीं बल्कि एक व्यस्क गिरगिट है। इसे खोजा गया है मेडागास्कर के अफ्रीकी देशों में।
इस प्रजाति के औसत व्यस्क गिरगिट की लंबाई 2.9 सेंटीमीटर यानि एक इंच से थोड़ा ज्यादा होती है।
'ब्रूकेशिया माइक्रा' नाम की इस प्रजाति को दुनिया का सबसे छोटा गिरगिट बताया जा रहा है।
वैज्ञानिकों के अनुसार, इन जीवों की लंबाई कम होने का कारण उनके रहने वाली जगहों पर उपलब्ध संसाधनों का सीमित होना है। इनके इस गुण को ध्यान में रखते हुए ही इन पर लगातार शोध जारी है।
जर्मनी के जूलॉजिकल स्टेट कलेक्शन के स्टडी लीडर फ्रैंक ग्लॉ के अनुसार, इन गिरगिटों का बौनापन उनके जीवन को बचाए रखने में काफी मदद करती है और साथ ही उनके आस-पास उपलब्ध सीमित संसाधन के कारण भी उन्होंने खुद को इसके लायक ढाल लिया है।
इनसे संबंधित एक शोध 'प्लॉस वन' नाम के एक जर्नल में छपी है।








