विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Khabre Zara Hat ke >> Rat Without Teeth, Which Can Not Be Torn Off!

बिना दांतों वाला चूहा, जो ना काट सकता है ना कुतर!

Agency | Oct 13, 2012, 10:45AM IST
 
 


इंडोनेशिया के वर्षा वनों में चूहों से मिलते-जुलते स्तनधारी के बारे में पता चला है, जो न तो चबा सकते हैं और न ही कुतर सकते हैं। ये अपने भोजन के लिए केंचुओं पर निर्भर होते हैं।


 


'पॉसिडेंटोमिस वर्मिडेक्स' नाम की यह नई प्रजाति इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में पाई गई। इनके बाहर की तरफ निकले हुए दांत हैं, लेकिन ये कुतरने के लिहाज से ठीक नहीं हैं और न ही भीतर दांत हैं। भोजन के लिए यह केंचुओं पर निर्भर होता है।






मिली जानकारी के मुताबिक, यह फिलीपींस में पाए जाने वाले एक विशेष तरह के चूहों से मिलते-जुलते हैं। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया संग्रहालय से जुड़े शोधकर्ता केविन रोव कहते हैं कि दुनियाभर में इस तरह की 2,200 प्रजातियां हैं।




इंडोनेशिया में म्यूजियम जूलॉजिकम बोगोरिएंस से जुड़े और रोव के सहायक अनंग अचमडी के मुताबिक, "विशेष तरह के दांत दुनियाभर में इस प्रजाति को कुतरने की विशिष्ट क्षमता देते हैं।"

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment