लंदन. स्किन कैंसर से पीडि़त एक 56 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक की नाक काटनी पड़ी थी। उसे नई नाक देने के लिए यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन के वैज्ञानिकों ने वैसी ही नाक बना दी। जल्द ही उसे वह नाक लगा दी जाएगी।
प्रोफेसर एलेक्स सीफालिन ने बताया कि यह नाक हमने उसी व्यक्ति के हाथ की त्वचा से बनाई है। उसे सिर्फ नाक में स्किन कैंसर था। अन्य हिस्सा सही था।
कैंसर से पीडि़त व्यक्ति का नाम उजागर नहीं किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि बेहद जल्द वह अपनी त्वचा से निर्मित नई नाक को महसूस करेगा। यह नाक उसे सूंघने में भी मदद करेगी।
आगे की स्लाइडों में जानिए कैसे उगाया वैज्ञानिकों ने हाथ पर नाक...