विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Khabre Zara Hat ke >> Shane Bucther Bids His Business On E-Bay

जनाब लगवा रहे हैं अपने बिजनेस की ऑनलाइन बोली

DB Star Network | Sep 01, 2012, 09:49AM IST
 
 

अमेरिका के शेन बुचर ने अपने जमे-जमाए पूरे व्यवसाय और मकान आदि को बेचने के लिए ईबे साइट पर पेशकश की है।

अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाले 29 वर्षीय शेन बुचर अपनी पूरी संपत्ति बेचकर नया जीवन शुरू करना चाहते हैं। उन्होंने इसके लिए ऑनलाइन ऑक्शन और शॉपिग साइट ईबे का सहारा लिया है। उन्होंने ईबे पर अपनी 35 लाख डॉलर की संपत्ति बेचने की पेशकश की है।

इसमें उनके तीन जमे-जमाए वीडियो गेम स्टोर, फ्लोरिडा स्थित दो बड़े मकान, तीन कारें, तीन डोंगी और पेंटिंग हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने प्रिय डॉगी को भी बोली पर लगा दिया है। उनका कहना है कि वे यह सब बेचकर अपनी पत्नी के साथ फ्लोरिडा से बाहर निकलेंगे और नए व्यवसाय तथा जीवन का आगाज करें
गे।
मजेदार बात तो यह है कि शेन का पूरा बिजनेस जबरदस्त प्रॉफिट में चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद वे यह सब कुछ बेचना चाहते हैं। उनके जीवन में किसी प्रकार का तनाव भी नहीं है। वे कहते हैं कि उनका पूरा जीवन अपने बिजनेस में इन्वेस्ट करते हुए ही बीता है और अब वे दुनिया देखना चाहते हैं। ऐसा पुराने व्यवसाय को छोड़े बगैर संभव नहीं है।

शेन का मानना है कि जीवन में हमेशा कुछ न कुछ चुनौतियां होनी चाहिए और किसी भी सफलता से संतुष्ट होकर नहीं बैठ जाना चाहिए।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment