इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहीं हैं मौत को भी मात देने वाली तस्वीरें
Dainikbhaskar.com
| May 04, 2012, 01:10AM IST

अगर आपको ऊंचाई से डर लगता है तो आप निश्चित रूप से ऊंचाई से दूर रहने की कोशिश करेंगे। लेकिन इनदिनों इंटरनेट की दुनिया में स्कायवॉकिंग नाम से की गई फोटोग्राफी की एक सीरीज खूब धूम मचा रही है।
इसे रसिया के एक युवा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर तैयार किया है। उनके इस काम को देखकर आप भी ताज्जुब हो उठेंगे।
स्कायवॉकिंग फोटोग्राफी दरअसल ऐसी विधा है जिसमें फोटोग्राफर मौत को भी धता बताने वाली ऊंचाई तक जाते हैं और वहां से ऐसी तस्वीरें लेते हैं जिसे उसके पहले कभी नहीं देखी गई हो। इन तस्वीरों को देखकर कलेजा मुंह को आ जाता है।
सबसे बड़ी बात यह है कि इन तस्वीरों को लेते समय किसी भी तरह के सुरक्षा उपाय नहीं किए जाते हैं।
देखिए कलेजा मुंह को आने वाली ये तस्वीरें...







