दैत्यों के सम्राट जैसा दिखा, जब उन्हें अपना गर्भस्थ शिशु...

अपनी होने वाली संतान की खुशी हरेक को होती है और वो माता-पिता उसकी सुंदरता और अपने आगे के जीवन के बारे में कई सारे सपने संजोते हैं। लेकिन क्या गुजरेगी उन माता-पिता के दिल पर जब उनका बच्चा गर्भ में नजर आए दैत्यों के सम्राट की तरह।
क्या है माजरा
अमेरिकन काउंटी के एक गांव में जब एक माता-अपने गर्भस्थ शिशु के स्टेटस को जानने के लिए अल्ट्रॉ साउंड केंद्र में पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। हुआ यूं कि जब इन्होंने अपने शिशु की अल्ट्रॉ साउंड करवाई, तो डॉक्टर को यह बच्चा स्टार वार फिल्म के दैत्य सम्राट की तरह नजर आया। यह घटना हुई है 33 वर्षीय टॉबी की पत्नी के साथ उनकी पत्नी को 20 सप्ताह का गर्भ है।
डॉक्टर ने बताया कि घड़ीनुमा इस आकृति में यह गर्भस्थ शिशु फिल्म के दैत्य पात्र पाल्पाटाइन की तरह हू-ब-हू नजर आ रहा था और उन्होंने इस अल्ट्रॉ साउंड प्रिंट को टॉबी और उसकी पत्नी को दिखाया तो वे भी अचंभित, हैरान थे और तमाम आशंकाओं से भर गए। दूसरों के लिए यह सब हंसी का सबब था, लेकिन गर्भस्थ शिशु के माता-पिता इससे चिंतित हैं। टॉबी और उनकी पत्नी के शिशु की यह स्केन्ड इमेज इंटरनेट पर जरूर चर्चा का विषय है, लेकिन वे समझ नहीं पा रहे हैं कि इससे खुश हों या दुखी।







