तलाक के बाद ‘स्पर्म’ चुराकर पूर्व पति को बनाया पिता?
Agency
| Sep 27, 2012, 15:37PM IST

अबू धाबी के रहने वाले इस आदमी का कहना है कि तलाक से पहले वह और उसकी रूसी पत्नी एक क्लिनिक में चोरी-चुपके प्रजनन उपचार के लिए गए थे, जहां पर उसने अपना शुक्राणु संरक्षित करने के लिए दिया था।
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार यह व्यक्ति इस बात से नाराज है कि बिना उसकी जानकारी के यह सब कुछ हुआ। इस आदमी ने कोर्ट से कहा है कि वह उसके साथ न्याय करे।
शादी के चार साल के दौरान दोनों एक बच्चे के लिए बेताब थे। यूएई में दो बार प्रजनन उपचार कराने के बावजूद भी उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। दूसरी शादी के बाद रूसी महिला रूस चली गई, जहां उसने अपने पति को बिना बताए अपना प्रजनन उपचार करवाया।
फिर, जब उसकी पत्नी वापस यूएई आई, तब वह फिर से उसी क्लीनिक में गई और जाली हस्ताक्षर कर शुक्राणु हासिल कर लिया। उसे तलाक देने के चार महीने बाद पता चला कि वह बाप बनने वाला है, वह भी जब उसकी पूर्व रूसी पत्नी ने अपने एक दोस्त को बताया था कि उसने अपना उपचार करवाया है।







