टेपवर्म डाइट
19वीं सदी की शुरुआत में टेपवर्म डाइट फॉक्सक्राफ्ट के नाम से मशहूर हुई। कई लोग छोटे टेपवर्म को गोली की तरह खाते थे। उनका मानना था कि यह बड़े होकर आंत में से भोजन को अब्जॉर्ब कर लेंगे। इससे उन्हें डायरिया, उल्टी की समस्या होती और उनका वजन घट जाता। जब उनकी इच्छा के मुताबिक वजन घट जाता तो वह एंटी पैरासिटिक पिल्स ले लेते, जिससे टेपवर्म मर जाए। यह कई तरह से खतरनाक था। टेपवर्म 9 फीट तक लंबा हो सकता है। वह सिरदर्द, आंखों में परेशानी, मेनिनजाइटिस और डिमेंशिया का कारण भी बनते थे। ओपेरा सिंगर मरिया कलास वजन कम करने के लिए पैरासाइट्स खाती थीं।