कोर्ट ने कैलिफोर्निया निवासी राबर्ट एडवर्ड डी शिल्ड को कुत्ते के साथ सेक्स करने पर 10 साल की कैद की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने उस व्यक्ति को सेक्स अपराधी घोषित करने के लिए भी कहा है। कैलिफोर्निया निवासी राबर्ट एडवर्ड डी शिल्ड व्हील चेयर पर रहता है। वह दक्षिणी साक्रमेंटो में एक परिवार के घर में किराए पर रहता है। शिल्ड ने अपने मकान मालिक के आठ महीने के कुत्ते के साथ सेक्स किया। सेक्स के बाद कुत्ता लगभग निर्जीव सा हो गया था और दर्द से कराह रहा था। मालिकों ने कुत्ते का तुरंत इलाज कराया। जिससे कुत्ते की जान बच गई। शिल्ड को कुत्ते के साथ यौन शोषण करने का आरोपी पाया गया। इस पर अदालत ने उसे 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है।