Home >> Entertainment >> Khabre Zara Hat ke >> Strange But True: Twins In America Became Mother At Same Day
STRANGE: अमेरिका में एक ही दिन मां बनी जुड़वां बहनें!
Agency
| Jan 05, 2013, 08:08AM IST

वाशिंगटन. अमेरिका के ओहियो प्रांत में आश्चर्यजनक घटना सामने आई है, जहां जुड़वां बहनों ने एक ही दिन अपने बच्चों को जन्म दिया।
जानकारी के मुताबिक एमी और एशली नेल्सन ने 2 घंटे के अंतराल में अपने बच्चों को जन्म दिया। दरअसल, एमी और एशली को डॉक्टरों ने बताया था कि दोनों की डिलीवरी की तारीख में 5 दिन का अंतर है इसीलिए दोनों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वे दोनों एक ही दिन मां बनेंगी।
एमी ने कहा कि मुझे डॉक्टरों ने कहा था कि मैं एशली की डिलीवरी के 5 दिन बाद बच्चे को जन्म दूंगी लेकिन मुझे एशली की डिलीवरी की तारीख पर ही समय से 5 दिन पहले लेबर पेन शुरू हो गया।
एमी ने आहियो के एक्रोन इलाके में अपनी बेटी डोनाविन और उसकी जुड़वां बहन एशली ने अपने बेटे एडेन को जन्म दिया।






