विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Khabre Zara Hat ke >> Superheroes To Encourage Children To Eat Well!

बच्चों को अच्छा खाने के लिए प्रेरित करते हैं सुपरहीरो!

Agency | Jul 24, 2012, 16:37PM IST
 
 

बैटमैन, सुपरमैन और स्पाइडरमैन जैसे सुपरहीरो बच्चों को पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। यह बात एक हालिया शोध में पता चली है। सुपर हीरोज को देखकर बच्चों में सब्जियां और फ्रूट्स खाने की आदत विकसित हो रही है, नहीं तो बच्चे फास्टफूड के अलावा कुछ और खाना इन दिनों पसंद नहीं कर रहे।

प्रोफेसर ऑफ मार्केटिंग डायरेक्टर ऑफ द कॉर्नेल फूड एंड ब्रांड लैब के ब्रायन वैनसिंक कॉर्नेल ने बताया कि जैसे पोपाय का किरदार बच्चों को पालक खाने के लिए प्रेरित करता है। उसी तरह स्पाइडरमैन और बैटमैन बच्चों को अच्छी सेहत बनाने के लिए कहते हैं।


ऐसे डालें बच्चों की आदत

शोधकर्ता वैनसिंक का कहना है कि मां-बाप को सलाह दी जाती है कि वे अपने बच्चों को उनके मनपसंद सुपरहीरो की मिसाल देकर स्वस्थ आहार लेने की आदत डालें। जैसे कि अगर तुम रोजाना दूध पियोगे और सेब खाओगे तो सुपरमैन बन जाओगे। इस शोध में शामिल 22 बच्चों के साथ ऐसा ही व्यवहार किया गया। उनमें से 9 प्रतिशत बच्चों ने फास्टफूड की बजाए सेब को चुना। इस शोध के नतीजे जर्नल पेडियाट्रिक ओबेस्टी में प्रकाशित हैं।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment