विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Khabre Zara Hat ke >> Thai 'kissathon' Aims To Set New World Record

STRANGE: शर्मो-हया छोड़ दुनिया का अनोखा रिकॉर्ड बनाने में जुटा है नौ कपल!

1 of 13 Photos
दुनिया के अलग-अलग हिस्‍सों में वैलेंटाइन डे को लोग अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन इन दिनों थाईलैंड एक अनोखी प्रतियोगिता के कारण दुनिया भर के लोगों के  बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है।
 
थाईलैंड के शहर पटाया में नौ कपल सबसे लंबे समय तक चुम्बन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश में मंगलवार को इकट्ठा हुए। एक-दूसरे की बांहों में कैद किस करने के इस रिकॉर्ड को बनाने की कोशिश में दो कपल पहले ही घंटे में इससे बाहर हो चुके हैं।
 
आलिंगनबद्ध इन जोड़ों के चुम्बन का सिलसिला मंगलवार से शुरू हुआ जिसके प्रेम के इजहार दिवस यानि वैलेंटाइन डे तक चलने की उम्मीद है।
 
इस प्रतियोगिता की शर्ते भी काफी कड़ी हैं। प्रत्येक कपल को एक वर्गमीटर की ही जगह दी गई है जिसमें वह अपने साथी के साथ चुंबनरत रहेंगे।
 
इस दौरान उन्हें कुछ भी खाने की इजाजत नहीं होगी और स्ट्रॉ की मदद से पानी व कोल्ड ड्रिंक पीने की इजाजत है। हालांकि इस दौरान उन्हें दांत साफ करने या कुल्ला करने की कोशिश करने पर स्पर्धा से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
 
इन जोड़ों को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए 50 घंटे 25 मिनट और एक सेकंड तक लगातार किस करना होगा।
 
आगे की स्लाइडों में देखिए इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए कैसे कोशिश कर रहे हैं नौ कपल...

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment