काम का कंटेंट जरूरी -
बढिय़ा बायोडाटा और प्रासंगिक बायोडाटा में अंतर होता है। एक मास्टर बायोडाटा बनाकर उसमें अपनी शिक्षा और नौकरियों का सारा ब्योरा रखना तथा आवेदन करते वक्त उसमें से जानकारी निकालकर संभावित प्रोफाइल के हिसाब से प्रासंगिक बायोडाटा तैयार करना बढिय़ा आइडिया है। इससे आप नौकरियों का सारा ट्रैक भी रखेंगे और नए सीवी में केवल वही जानकारी देंगे, जो मैनेजर को चाहिए।