लैरी फ्लंट हसलर क्लब, न्यूयॉर्क :
अजीब सा नाम वाला यह क्लब अमीरों का सबसे पंसदीदा क्लब है। दो फ्लोर में डिजाइन किए गए इस क्लब में राउंडिंग स्टाइल का सोफा सेट और चारो तरफ का इंटीरियर डिजाइन बहुत खूबसूरत है। भारी-भरकम खर्च करने के बाद आप यहा शान से पार्टी इन्जॉय कर सकते हैं। इंटरटेंमेंट जोन में सुंदर बाला अपने स्टंट पोल डांस के दम पर यहां बैठे लोगों को अपनी ओर खूब रिझाती हैं। इस क्लब में लग्जरी सुइट भी है, जहां विलासिता से भरी सारी सुख-सुविधाएं मौजूद है।