फोटोबॉम्बिंग वास्तव में एक आर्ट है और इसके लिए काफी गंभीरता के साथ कौशल होना निहायत जरूरी है। फोटो लेते समय उसमें एक छोटी सी चूक के कारण आने वाली तस्वीर खराब हो सकती है।
हालांकि, इसके लिए भी यह जरूरी है कि अजीबोगरीब स्थिति को सही समय पर कैमरे में कैद करना। इस काम में महारत पाने के लिए लोगों को कई साल लग जाते हैं। इसमें महारत रखने वाले फोटोग्राफर तो सही समय पर सही क्लिक से ऐसी फोटो निकाल लेते हैं।
आपको बता दें कि कुछ लोगों को बिना कोई मेहनत किए ही ऐसी तस्वीरें हाथ लग जातीं हैं, जो वास्तव में फोटोबॉम्बिंग साबित होती हैं। आपको अकसर ऐसी तस्वीरें फेसबुक, ट्विटर जैसी सोशल नेटवर्किंग साइटों पर दिख जातीं होंगी।
इसके साथ ही इसमें खास रोल होता है छोटे बच्चों का, जो बीच में आकर इन तस्वीरों को पूरी तरह बिगाड़ देते हैं।
Dainikbhaskar.com आपको दिखा रहा है, कुछ ऐसी तस्वीरें जो बच्चों के बीच में आने से हो गईं बर्बाद।
स्लाइडों में देखिए फोटोबॉम्बिंग के कुछ अलहदा अंदाज...