दुनिया के सबसे लंबे नाखून - जरा सोचिए, आपको लंबे नाखून रखने का शौक है तो आप उन्हें कितने दिन तक नहीं काटेंगे? एक ऐसी महिला के बारे में जान कर आपको आश्चर्य होगा जो 7 सालों से अपने नाखून बढ़ा रही है। जरा सोचिए, उनके नाखूनों की लंबाई कितनी होगी। 33 इंच लंबे नाखूनों के साथ ली रेडमंड ने दुनिया के सबसे लंबे नाखून वाली औरत होने का रिकॉर्ड बनाया है। ली कहती हैं कि उन्हें घर के काम करने में कोई समस्या नहीं होती है। लेकिन इतने लंबे ली के नाखून देखने में इतने डरावने लगते हैं कि लोग उनके पास आने से भी घबराते हैं। खासकर बच्चे तो काफी दूर से ही भाग जाते हैं। अब कुछ पाने के लिए कुछ खोना तो पड़ता ही है।