एक बार में सबसे ज्यादा बार शरीर छिदवाने का रिकॉर्ड - ओटावा टाउनशिप हाई स्कूल के एक स्टूडेंट रॉबिंसन ने एक बार में अपने शरीर पर 1,016 बार पियरसिंग करवाई। इसके पहले ब्रिटेन के काम मा ने 2002 में एक बार में 600 पियरसिंग करवाई थी। रॉबिंसन पहले 1000 पियरसिंग करवाने वाले थे, लेकिन काम ने शायद उनकी बात सुन ली तभी तो खुद का रिकॉर्ड तोड़ कर 1015 पियरसिंग करवा ली। रॉबिंसन ने इसे चुनौती की तरह लिया और 1200 के टारगेट के साथ शुरू किया, पर दर्द नहीं सह पाए। बीच में रुकने के बाद जब उनकी पीठ और हाथ से बालियों को निकाला गया तो ये 1016 थे। लगता है किस्मत उनके साथ थी।