दुनिया का सबसे ऊंचा चॉकलेट टावर - पेस्ट्री शेफ ऐलियन रॉबी ने दुनिया का सबसे ऊंचा चॉकलेट टावर बना कर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवाया है। 20 फीट 8 इंच लंबा यह टॉवर डार्क चॉकलेट और व्हाइट चॉकलेट से बनाया गया था। इसकी खिड़कियों को व्हाइट चॉकलेट और टावर डार्क चॉकलेट से बनाया गया था। अमेरिका की तीन सबसे ऊंची बिल्डिंग्स के मॉडल के आधार पर बने इस चॉकलेट टावर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।