अकसर यह बात कही जाती है कि एक तस्वीर हजार शब्दों को बयां कर देती है। यह सच भी है कि एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है, लेकिन कई दुर्लभ तस्वीरें ऐसी होतीं हैं जो एक हजार शब्दों से ज्यादा ही बोल देतीं हैं।
ये तस्वीरें एक शक्तिशाली व मार्मिक दोनों तरह की कहानी कहतीं हैं, जिन्हें देखकर दुनिया भी हैरान रह जाती है। आपके सामने जो तस्वीरें हैं, उनमें से कइयों को पुल्तिजर अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
दैनिकभास्कर.कॉम आपके लिए लेकर आया है ऐसी ही कुछ तस्वीरें, जिन्होंने दुनिया को डाल दिया था हैरत में...