लगाया दिमाग व जुगाड़, घर बनाने में काम आ गया कबाड़!
Agency
| Jul 17, 2012, 09:50AM IST

फिलिप्स ने कबाड़ से 13 मकान बनाए हैं। उनकी रचनात्मक क्षमता के बेहतरीन नमूने इन मकानों में हर जगह नजर आते हैं। उन्होंने हर उस चीज का इस्तेमाल किया गया है जिसे आमतौर पर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं। इन मकानों का फर्श लकड़ी के बेकार सामान से बनाया गया है, जबकि रसोई में हड्डियों का इस्तेमाल किया गया है और छत प्लेटों की मदद से बनाई गई है।
फिलिप्स ने कहा, 'सैकड़ों वर्षों से लोग ऐसा करते आ रहे हैं। वे अपने रहने के लिए छत बनाने के लिए सभी प्रकार के उपलब्ध साजो-सामान का इस्तेमाल करते हैं। आप कुछ भी फेंकिए, कोई उसका कुछ भी इस्तेमाल कर सकता है और फिर मकान बनाने का साजो-सामान तो हर कहीं उपलब्ध है।'
कीमत दस हजार डॉलर
फिलिप्स के बनाए हड्डियों के एक मकान को खरीद कर रहने वाले एक कलाकार एडी वेल्स ने बताया कि ऐसे मकानों में रहना सड़क के किनारे रहने जैसा अहसास देता है। उन्होंने बताया कि लगभग रोजाना ही उनके घर कोई न कोई आता है और वह इस घर में फर्श-छत आदि देखकर रोमांचित हो उठता है। ये मकान न केवल 10 हजार डॉलर में लोगों को उपलब्ध हैं बल्कि इनमें ऊर्जा की खपत भी काफी कम है और पर्याप्त इंसुलेशन है।








