रूस के निकोला-लेनिवेट्स फॉरेस्ट में दुनिया की संभवत: सबसे बड़ी ट्रैंपोलाइन का निर्माण किया गया है।
ट्रैंपोलाइन उछालने वाले पथ को कहते हैं। इन्हें रबर आदि की मदद से बनाया जाता है। रूस में बने इस ट्रैंपोलाइन की कुल लंबाई 170 मीटर है, जो 13 डबलडेकर बसों के बराबर है।
रबर के बने इस रन-वे का निर्माण बीच जंगल में रसियन आर्ट एक्जीबिशन आर्कस्टोयानी के तहत किया गया है। रबर की इस रोड को पिछले माह पर्यटकों के लिए खोला गया था, तब से यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है।
लोग इस पर उछलते-कूदते काफी दूर निकल जाते हैं। रसियन डिजाइनिंग फर्म साल्टो ने इसका निर्माण किया है और कंपनी के लोग इसे फास्ट ट्रैक कहते हैं।
जंगल में कई तरह के अजीबोगरीब स्ट्रक्चर्स का निर्माण किया गया है। आर्कस्टोयानी इस जंगल में हर साल होने वाला एक फेस्टिवल है।
आगे की स्लाइडों में देखिए रबर का बना यह अजीबोगरीब रन-वे...