विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Khabre Zara Hat ke >> World's Tallest Log Cabin Destroyed By Fire

जलकर राख हो गई लकड़ी से बनी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत

Agency | May 07, 2012, 17:05PM IST
 
 

रूस में लकड़ी से बनी 13 मंजिली इमारत सुत्यागिन हाउस अग्निकांड में जलकर राख हो गई है। यह दुनिया में लकड़ी से बनी सबसे ऊंची इमारत थी।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवास्ती के अनुसार 144 फुट ऊंची यह इमारत अर्खागेलेस्क क्षेत्र में थी।

अधिकारियों ने बताया कि आग एक नजदीकी इमारत में भड़की और देखते ही देखते उसने लकड़ी की इस इमारत को भी अपनी चपेट में ले लिया। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी।

उन्होंने बताया कि तेज हवाओं की वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लकड़ी की इमारत पूरी तरह राख हो गई।

इसका निर्माण 1992 में उद्योगपति निकोलई सुत्यागिन ने कराया था। 90 के दशक के आखिर में सुत्यागिन के जेल चले जाने की वजह से इसका निर्माण रोक दिया गया था।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment