कर्नाटक सरकार के तीन मंत्रियों ने विधानसभा में पोर्न वीडियो क्या देखा, पूरे देश में इस पर बहस शुरू हो गई है। इन सबके बीच इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि हिंदुस्तान समेत तमाम मुल्कों में बढ़ी संख्या में पोर्न को देखा जाता है। यह आंकड़े कहते हैं।
तकनीकी की उन्नति के साथ इसे बढ़ावा भी मिला है। दुनियाभर में प्रतिदिन 25 अरब ईमेल ऐसे भेजे जाते हैं, जो पोर्नोग्राफी से जुड़े होते हैं। जबकि पोर्नोग्राफी वेबसाइट्स देखने वालों की कुल संख्या में 72 फीसदी मर्द और 28 फीसदी महिलाएं होती हैं।
पोर्नोग्राफी देखने के बढ़ते चलन को 'द टेलीग्राफ' में छपी एक ख़बर भी पुख्ता करती है। एक सर्वे पर आधारित इस ख़बर के अनुसार ब्रिटेन के दफ्तरों में प्रत्येक तीन में से एक कर्मचारी कंप्यूटर पर पोर्न देखता हैं।