अगर सबकुछ सही रहा तो कैलिफोर्निया के शोधकर्ता जल्द ही कृत्रिम मानव अण्डकोष तैयार कर लेंगे, जो वीर्य का उत्पादन भी करने में समर्थ होंगे। कृत्रिम अण्डकोष के तैयार हो जाने के बाद वे पुरूष भी पिता बन सकेंगे, जो अभी तक शारीरिक कमी के कारण पिता बनने के सुख से वंचित रह जाते थे।
हालांकि शोधकर्ता डॉक्टर पॉल टुरेक ने कहा है कि स्टेम सेल्स के जरिए शुक्राणु उत्पादन का यह प्रयोग चूहों में ही संभव है, मनुष्यों के साथ यह प्रयोग सफल हो पाएगा या नहीं, इसका दावा नहीं किया जा सकता, लेकिन इस दिशा में प्रयोग जारी हैं। डॉक्टर पॉल सैन फ्रांसिस्को में टुरेक क्लीनिक के निदेशक हैं।
फिलहाल डॉक्टर टुरेक एवं उनके साथी शोधकर्ता सरकारी अनुदान पर मनुष्य के लिए 'स्पर्म मेकिंग बायलॉजिकल मशीन' (वीर्य उत्पादक जैविक मशीन) का निर्माण करने में लगे हुए हैं।
इस Sexy डांस को देख उड़ जाएंगे आपके होश!
बच्चों के लिए नहीं है ये वीडियो, बड़े खुद ही समझ जाएंगे!
संभल के रहना! आपके बैंक एकाउंट से पल भर में छूमंतर हो जाएंगे पैसे