'सेक्स' करने के मामले में लड़कियों ने लड़कों से मारी बाजी
Agency
| Apr 27, 2012, 11:36AM IST

यूनिसेफ द्वारा प्रकाशित ग्लोबल रिपोर्ट कार्ड 2012 में यह खुलासा किया गया है कि विकासशील देशों में किशोरावस्था में 11 फीसदी लड़कियां 15 वर्ष की उम्र से पहले सेक्स कर चुकी होती हैं, जबकि इस उम्र तक पांच फिसदी लड़के सेक्स करते हैं। रिपोर्ट की मानें तो प्रसव और एचआईवी संक्रमण के खतरे में वृद्धि भी इसी कारण से हुई है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत में 20 से 24 साल की उम्र के बीच की 22 प्रतिशत महिलाएं वयस्क होने से पहले ही मां बन जाती हैं। 'द स्टेट ऑफ द वल्र्ड चिल्ड्रन 2012' के शीर्षक से यह रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट में कहा गया, भारत में 2000 से 2010 तक 30 प्रतिशत महिलाओं की शादी 15 से 19 साल की उम्र के बीच कर दी गई।
पुरुषों में यह आंकड़ा पांच प्रतिशत ही था। इसमें बताया गया है कि आज 20 से 24 साल की उम्र के बीच की 47 प्रतिशत महिलाओं की शादी 18 साल की उम्र से पहले ही कर दी गई थी।
साथ ही 18 प्रतिशत महिलाओं की 15 साल की उम्र से पहले ही शादी कर दी गई। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में किशोरावस्था में मां बनने की दर प्रति हजार पर 45 है, जिसका अर्थ है कि 15 से 19 साल की प्रति हजार किशोरियों में से 45 इसी उम्र में ही मातृत्व प्राप्त कर लेती हैं। रिपोर्ट में आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं।





