Home >> Entertainment >> Mirch Masala >> Gisele Bundchen's Photoshoot

HOT PICS: आज भी नंबर वन है छरहरे बदन वाली यह ब्राज़ीलियन हसीना

Agency | Jul 16, 2012, 16:04PM IST
 
 

मशहूर फैशन मैग्ज़ीन वोग की एडिटर ने इस मॉडल को ‘मॉडल ऑफ द मिलेनियम’ का खिताब दिया है। कॅरियर के 15वें साल में भी गिसेल बंडशन की अदाओं की सारी दुनिया कायल है। फैशन वर्ल्ड ने कम ही लोगों को इतने लंबे वक्त तक सर आखों पर बिठाया है। 1998 से वोग मैग्ज़ीन के साथ अपने मॉडलिंग कॅरियर की शुरुआत करने वाली यह ब्राज़ीलियन मॉडल मनोरंजन की दुनिया में सबसे ज़्यादा आमदनी वाले लोगों में से है।


सांवले छरहरे बदन वाली गिसेल बंडशन का नाम दुनिया की सबसे प्रभावशाली लोगों में शुमार किया जाता है। फोर्ब्स मैग्ज़ीन के मुताबिक गिसेल सबसे ज़्यादा आमदनी वाली मॉडल हैं। वे लगातार 5 सालों तक इस श्रेणी में सबसे ऊपर रहीं और शायद वे दुनिया की पहली अरबपति सुपरमॉडल हों। गिसेल के चाहने वाले सारी दुनिया में हैं और यही वजह है कि वे संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण परिषद की ने उन्हें अपना गुडविल एम्बेसडर बनाया है।


दुनिया की नामी-गिरामी कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स के लिए गिसेल बंडशन को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाती हैं। कंपनियों के इस कदम का कारण भी साफ है, सभी कंपनियां जिनके लिए गिसेल ने काम किया है उनकी आमदनी में ख़ासी बढ़ोत्तरी हुई है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 6

 
Ad Link
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment