बुरे वक्त में ज्यादा सेक्स संबंध बनाते हैं पुरुष!
Agency
| Jul 06, 2012, 17:03PM IST

इस अध्ययन को अंजाम देने वाले मनोविज्ञानी ओम्री गिलाथ के अनुसार, जब माहौल सुरक्षित होता है तब खाने-पीने की दिक्कत नहीं होती है और परिस्थितियां अनुकूल होती हैं। उस समय पुरुष अपने बच्चों और पत्नी के साथ खुश रहते हैं।
लेकिन हालात खराब होने पर पुरुष अल्पकालीन तरीके अपनाते हैं और सेक्स के प्रति उनका रुझान अचानक बढ़ जाता है।
कैनसास विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं का यह भी कहना है कि अपनी मौत के बारे में सोचने वाले पुरुष भी अपनी मौत से पहले अधिक से अधिक बच्चों पैदा करना चाहते हैं।
इस अनुसंधान के परिणामों को जर्नल ऑफ एक्सपेरिमेंटल सोशल साइकोलॉजी में प्रकाशित किया जाना है।








