छरहरी काया की माया में जेनिफर कुछ यूं हुई गिरफ्तार कि..
agency
| Jul 16, 2012, 17:04PM IST

सूत्रों के मुताबिक, सेक्सी फीगर के लिए हॉलीवुड की हिरोइन कुछ भी करने को तैयार हैं। जेनफिर लोपेज शाम 4 बजे के बाद ठंडा पानी नहीं पीती हैं। इतना ही नहीं थोड़ी मात्रा में प्रोटीन युक्त भोजन ही करती हैं।
इनके बॉय फ्रेंड कैरपर स्मार्ट के मुताबिक, जेनिफर लोपेज अपनी डायट के प्रति बहुत जागरूक हैं। वह लगातार इस पर काम कर रही हैं। जेनिफर सुबह 6 बजे जग जाती हैं और एक घंटे तक व्यायाम करती हैं। जेनिफर अपने बॉय फ्रेंड के साथ ही व्यायाम करती हैं।






