Home >> Entertainment >> Mirch Masala >> More Than Five Million Have Been Downloaded Riya -

पांच करोड़ से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है रिया-अश्मित का MMS!

dainikbhaskar.com | May 20, 2012, 13:27PM IST
 
 

इस साल जनवरी में बॉलीवुड की बोल्ड अदाकारा रिया सेन 31 साल की हो चुकी हैं। आज हम आपको रिया के बारे में कुछ बातें बता रहे हैं और साथ में उनकी कुछ खास तस्वीरें भी दिखा रहे हैं जो शायद आपने अब तक नहीं देखी होंगी।

रिया सेन एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी मां मुनमुन सेन, नानी सुचित्रा सेन और बहन राइमा सेन भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं।

रिया ने अपना फिल्मी करियर एक बाल कलाकार के रूप में शुरू किया था। उनकी पहली फिल्म का नाम था 'विषकन्या'! साल 2001 में प्रदर्शित हुई सेक्स कॉमेडी फिल्म 'स्टाइल' उनकी पहली सफल फिल्म थी। रिया सेन ने अब तक कई फिल्मों में जमकर अंग प्रदर्शन किया है।

यह अदाकारा विवादों में भी खूब रहीं। रिया सेन और अश्मित पटेल का बरसों पुराना ‘एमएमएस’ (अश्लील वीडियो) आज भी ‘पोर्न वेबसाइट्स’ पर देखा जाता है। हालांकि उन्होंने दावा किया कि यह एमएमएस नकली है।

यह वीडियो लगभग छह साल पहले 2005 में लीक हुआ था और उसके बाद नेट पर जबरदस्त तरीके से देखा गया था। मगर इतने साल बीतने के बाद भी यह ‘एमएमएस क्लिप’ आज भी उतना ही हिट है और इन पोर्न साइट्स पर अभी तक टॉप सर्च किया हुआ कंटेंट बना हुआ है।

सूत्र के मुताबिक रिया को इस एमएमएस क्लिप के अभी भी धड़ल्ले से देखे जाने की जानकारी है मगर उन्हें समझ नहीं आता कि आखिर करें तो क्या करें क्योंकि यह लगभग हर ‘पोर्न साइट’ पर मौजूद है।

रिया इस वीडियो के लीक होने से बहुत दुखी हो गई थीं। नेट पर यह वीडियो लीक होने की वजह से वह अश्मित पर भी भड़क गई थीं। यह वीडियो लीक होने के बाद अश्मित बहुत ही फेमस हो गए थे और पिछले साल बिग बॉस-4 में भी उन्होंने इसका जिक्र करते हुए खूब चर्चा बटोरी थी।

इस वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह 1 मिनट 32 सेकेंड का यह एमएमएस लगभग पांच करोड़ से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 9

 
Ad Link
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment