नीलाम होगी मैडोना की सेमी न्यूड तस्वीर
Agency
| Apr 26, 2012, 17:14PM IST

पॉप गायिका मैडोना की ब्लैक एंड व्हाइट सेमी न्यूड तस्वीर 8 मई को न्यूयॉर्क में नीलाम होने वाली है। तस्वीर के आठ हजार डॉलर में नीलाम होने की उम्मीद है।
1990 की दशक में खिंची गई इस तस्वीर में मैडोना अर्धनग्न अवस्था में बिस्तर पर लेटी हुई हैं। उनकी यह तस्वीर सेक्स बुक पर काम करने वाले फोटोग्राफर स्टीवन मिशेल ने खिंची है।
यह तस्वीर वर्तमान मालिक ने न्यूयॉर्क गैलरी से खरीदी थी। इस तस्वीर में वह सीधी लेटी हुई हैं, उनके शरीर का ऊपरी हिस्सा दिखाई दे रहे हैं जबकि कमर से नीचे का हिस्सा एक सफेद रंग के पारदर्शी कपड़े से ढंका हुआ है।





