तीसरी बार ब्याह रचाने के लिए पूरी तरह तैयार है यह सेक्सी मॉडल
Agency
| Apr 29, 2012, 14:08PM IST

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार हाल ही में दोनों जब स्कीइंग के लिए गए थे, तो लिएंद्रो ने प्राइस के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और उन्होंने हां कर दी। उन्होंने अपने बच्चों को बता दिया है, लेकिन वे इसे अभी गुप्त रखना चाहते हैं।
सूत्र ने कहा, "अब तक शादी का कोई इंतजाम नहीं किया गया है और दोनों इस बारे में बिल्कुल निश्चिंत हैं।"
प्राइस 2011 में सर एल्टन जॉन की ऑस्कर पार्टी में लिएंद्रो से मिली थी। इससे कुछ महीने पहले ही वह अपने दूसरे पति एलेक्स रीड से अलग हुई थी।
रीड से पहले प्राइस ने गायक पीटर आंद्रे से शादी की थी।





